झारखंड में मानसून का टर्फ लाइन मेदिनीनगर से होकर गुजर रहा है। इसके साथ ही, एक दबाव का चक्रवाती क्षेत्र झारखंड और दक्षिण बिहार के उपर अपना प्रभाव दिखा रहा है। वहीं एक दूसरा कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण गुजरात में बना हुआ है।
इसका प्रसार झारखंड तक देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।शुक्रवार को राजधानी रांची में सुबह का मौसम सामान्य है। हल्के बादल दिख रहे हैं।
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि राजधानी रांची में आज हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके कारण दिन में एक से दो बार मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के मौसम का उतार-चढ़ाव
बात करें राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम के हाल का तो यहां मानसून की स्थिति सामान्य रही। राज्य में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकार्ड की गई। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गिरिडीह के डुमरी में 46.7 मिमी रिकार्ड की गई। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाइबासा में 36.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.