रांची में आज दिन भर हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही दिन में एक से दो बार गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आज दिन में राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात की भी संभावना है। राज्य में मौसम की ऐसी स्थिति 28 सितंबर तक बने रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण पूर्व हिस्से के उपर बना हुई है। इसका टर्फ लाइन तेलंगाना तक फैला हुआ है। वहीं मानसून का टर्फ लाइन भी इस कम दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र म्यानमार के तटीय इलाके में बना हुआ है। इसी इलाके में एक अन्य चक्रवातीय क्षेत्र 24 सितंबर तक बनेगा जो बनने के अगले 48 घंटों में ओडिसा को तट पर टकराएगा। इसका असर भी राज्य में देखने को मिलेगा।
जानिए पिछले 24 घंटे में कैसा रहा राज्य का मौसम
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मानसून की स्थिति बेहतर रही। राज्य में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार में 102.2 मिमी रिकार्ड किया गया है। वहीं सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राज्य में देवघर में 33.6डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा में 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। गुरुवार को सुबह से रांची समेत राज्य के अन्य हिस्सों में रूक-रूककर हल्की बारिश होती रही।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.