पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
साल के पहले दिन राजधानी के गिरजाघरों में कोविड-19 के कारण पहले जैसी भीड़ नहीं उमड़ी। इसके बावजूद मसीहियों ने उत्साह से नववर्ष का स्वागत किया। ज्यादातर लोगों ने वर्षांत की मध्य रात्रि मिस्सा में ऑनलाइन हिस्सा लिया। एक जनवरी को भी विश्वासी सीमित संख्या में चर्च और ऑनलाइन आराधना के लिए जुटे। कई चर्चों में एक से ज्यादा सर्विस हुए।
रांची महाधर्मप्रांत के आर्चबिशप फेलिक्स टोप्पो ने डिवाइन मदरहुड चर्च उलिहातू में न्यू ईयर की विशेष मिस्सा की अगुवाई की। उन्होंने कहा कि प्रभु हमें शांति देते हैं। खुशी देते हैं। हम पर दया करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं। यह सब हमारे लिए एक नारी के कारण मिल पाया है। जिसके द्वारा हमारे लिए एक बालक इस जगत में आया। आज हम धन्य कुंवारी मरियम को ईश्वर की माता के रूप में स्वीकार करके नया दिन और नया साल शुरू कर रहे हैं।
जीईएल व क्राइस्ट चर्च में नए साल की धन्यवादी प्रार्थना
जीईएल क्राइस्टचर्च में रेव्ह हेमंत कुमार बाबा ने नए साल की धन्यवादी आराधना में यह संदेश दिया कि परमेश्वर ने सृष्टि की रचना की। पर मनुष्य के पाप के कारण यह नष्ट हो गई।
सेंट पॉल कैथेड्रल में जीवन प्रभु को समर्पित करने का संदेश
बहू बाजार स्थित सेंट पॉल कैथेड्रल में रेव्ह जेडलू तिलमिंग ने कहा कि नए साल के पहले दिन हम अपना जीवन प्रभु को समर्पित करते हैं। हम विश्वास से भरा सकारात्मक जीवन जीएं।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.