पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दिव्यांगजनों को नि:शुल्क उपकरण वितरण समारोह में शामिल होने पहुंचे सांसद संजय सेठ अव्यवस्था देखकर खफा हो गए। क्योंकि, कार्यक्रम में 278 दिव्यांगों के बीच वितरण के लिए रखे गए उपकरणों व ट्राइ साइकिल में धूल की मोटी परत जमी थी।
टायर की हवा भी निकली हुई थी। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण (एलिम्को) भुवनेश्वर के सहयोग से वितरण करने के लिए रखे गए उपकरण दिसंबर से ही खुले आसमान के नीचे पड़े हुए थे। यह देखकर सांसद ने राज्य निशक्तता आयुक्त, सामाजिक सुरक्षा विभाग के निदेशक और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी तक को फटकार लगा दी। उन्होंने कहा कि यह उपकरण भारत सरकार के पैसों से आया है। गरीब-दिव्यांग लोगों को यह सामग्री सम्मान से देना चाहिए। दिव्यांगों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो समाज कैसे बचेगा। सांसद के नाराज होने पर अधिकारियों ने कर्मचारियों को बुलाकर ट्राइ साइकिल को दुरुस्त करवाया तब वितरण हुआ।
22 फरवरी तक रांची के 4 प्रखंडों में होना है वितरण
रांची के 711 दिव्यांगों को बीते वर्ष 2020 में चिह्नित किया गया था। अब अनगड़ा, बुंडू, नगड़ी और खलारी में शिविर लगाकर 22 फरवरी तक वितरण किया जाएगा। निगम क्षेत्र, कांके, ओरमांझी, रातू और नामकुम के दिव्यांगजनो के बीच उपकरण का वितरण हुआ। बाकी बचे 433 के बीच 22 फरवरी तक वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.