गणतंत्र दिवस पर झारखंड पुलिस के 22 अधिकारियों और कर्मचारियों को अवार्ड मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इनके नामों की घोषणा कर दी है। इनमें नौ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता पदक, एक को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 12 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा।
सम्मान पाने वालों में केंद्रीय बल के कर्मचारी में शामिल हैं। सम्मान पाने वालों में चाईबासा एसपी कार्यालय में तैनात दारोगा तुफैल खान भी हैं। उन्होंने 2020 में गुदड़ी इलाके में मुठभेड़ में पीएलएफआई उग्रवादी को मार गिराया था।
इसी वीरता के लिए उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। वहीं रांची डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा जाएगा। मालूम हो कि वीरता के लिए पुलिस पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, या अपराध को रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर प्रदान किया जाता है। वहीं, राष्ट्रपति का पुलिस पदक पुलिस सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए दिया जाता है। पुलिस पदक संसाधन व कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया जाता है।
इन्हें मिलेगा पदक
राष्ट्रपति पदक
रांची डीएसपी नवीन कुमार लकड़ा
वीरता पुलिस पदक
1. एएसआई अर्जुन कु. सिंह
2. एएसपी विपुल पांडेय
3. डीएसपी रमेंद्र कुमार
4. दारोगा ब्रिज कुमार
5. दारोगा जॉन मुर्मू
6. दारोगा सत्येंद्र कुमार सिंह
7. हवलदार अरविंद मिंज
8. सिपाही नवनीत नवल
9. दारोगा अर्जुन कुमार सिंह
सराहनीय सेवा
1. शंकर कामती: इंस्पेक्टर, झारखंड जगुआर रांची 2. राजीव कमल: इंस्पेक्टर, तकनीक, पुलिस वायरलेस, रांची 3. तुफैल खान: दारोगा, एसपी कार्यालय, चाईबासा 4. गुरुदेव ठाकुर: दारोगा, सशस्त्र, होटवार, रांची 5. सिंघराज तमांग: दारोगा, सशस्त्र, रांची 6. मोहम्मद अरशद खान: आरमोरर, दारोगा, होटवार, रांची 7. बसंत कुमार पासवान: एएसआइ, डीआईजी कार्यालय, चाईबासा 8. रंजीत कुमार: एएसआई, रांची 9. बच्चन सिंह: हवलदार, जैप-6, जमशेदपुर 10. अमित कुमार: हवलदार, रांची 11. प्रभा केरकेट्टा: हवलदार, रांची 12. संजय कुमार गोराई: हवलदार, रांची
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.