• Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • One Villager Died Due To Explosion In Forest, IED Specialist Dog Drona Was Martyred In IED Blast Near The Spot Yesterday

गुमला में फिर IED ब्लास्ट:पुलिस को रास्ता बताकर लौट रहे ग्रामीण का पैर प्रेशर आईईडी में पड़ते ही हुआ ब्लास्ट, मौत

​​​​​​​गुमला2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीण का शव टेंपो में लादकर थाना लाया गया। - Dainik Bhaskar
ग्रामीण का शव टेंपो में लादकर थाना लाया गया।

जिले के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुरमगढ़ व सदर थाना के सीमावर्ती इलाके में पड़ने वाले केरागानी जंगल में बुधवार को सुबह एक बार फिर प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस घटना में रामदेव मुंडा (45) की मौत हो गई है। मृतक रामदेव बरडीह गांव का रहने वाला है। जबकि इस ब्लास्ट में उसका बड़ा भाई रामलाल मुंडा भी घायल हो गया है। हालांकि उसे चेहरे पर आंशिक चोटें आई है। ब्लास्ट की इस घटना की एसपी हृदीप पी जनार्दनन ने पुष्टि की है।

घटना के बावत बताया जाता है कि मंगलवार को केरागानी जंगल में आईईडी विस्फोट के बाद से ही पूरे इलाके की घेराबंदी कर कोबरा, जिला बल व सीआरपीएफ की टुकडिय़ां सर्च अभियान में जुटी हुई थी। यह सर्च अभियान देर रात तक चलने के बाद रुक गया था। जवान जंगल मे ही रात्रि विश्राम करने के बाद दूसरे दिन बुधवार को फिर से सर्च अभियान में जुट गए थे। इसी दौरान केरागानी, मरवा व बरडीह के कई ग्रामीण जंगल पहुंचकर जलावन चुनने व मवेशी चराने के काम मे जुटे थे। तभी कुछ ग्रामीण पुलिस को रास्ता बताने में मदद कर रहे थे।

इस दौरान रामदेव सबसे आगे चल रहा था। जबकि उसका भाई व जवान पीछे चल रहे थे। इसी दौरान जंगल में बिछाए गए प्रेशर आईईडी के ऊपर रामदेव का पैर पड़ गया। उसके पैर पड़ते ही आईईडी जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। ब्लास्ट होते ही रामदेव के शरीर के परखच्चे उड़ गए। वहीं, ब्लास्ट के छींटे पड़ने से उसका भाई घायल हो गया।

ज्ञात हो कि मंगलवार को इसी जंगल मे हुए ब्लास्ट की चपेट में आने से कोबरा बटालियन का हिस्सा रहे आईईडी स्पेशलिस्ट बेल्जियन शेफर्ड नस्ल का डॉग ड्राेन शहीद हो गया था। वहीं, डॉग का हैंडलर कोबरा जवान विश्वजीत कुंभकार गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल जवान को वायुसेना के हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया है। फिलहाल मेडिका अस्पताल में वह इलाजरत है।

रिपोर्ट: आरिफ हुसैन अख्तर।