पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी रांची समेत तकरीबन पूरे झारखंड में मौसम के बदले रूप से लोग अचंभित हैं। जनवरी के सर्द मौसम में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को स्वेटर से दूरी बनाने को मजबूर कर दिया है। वहीं, रविवार को रांची के मौसम ने नया रिकॉर्ड बनाया। 50 साल बाद जनवरी 2021 में न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, इसका सबसे बड़ा कारण पश्चिमी विक्षोभ है।
अभिषेक आनंद ने बताया कि हालांकि 3-4 दिनों में एक बार फिर मौसम के ठंड होने की संभावना बन गई है। क्योंकि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ेगा।
रविवार सुबह भी लोगों ने गर्म मौसम महसूस किया और 9 बजते ही तीखी धूप से सामना हुआ। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 3-4 दिनों में दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है। क्योंकि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवा का असर झारखंड पर पड़ेगा। इस वजह से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अगले 2-3 दिनों के दौरान राज्य के दक्षिणी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं पर सुबह में कोहरा या धुंध रहेगा व मौसम मुख्यत शुष्क रहेगा। वहीं, राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3-4 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में (3-5) डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। इधर, पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सिय चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस भी चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.