झारखंड के खनन घोटाले में बुधवार को 16 ठिकानों पर ED ने छापा मारा। CM हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर रेड मारी गई। प्रेम प्रकाश के घर तिजोरी से 2 AK-47 राइफल बरामद की गई। 60 कारतूस भी मिले। इसकी तस्वीरें सामने आई हैं।
रांची के अरगोड़ा थाना प्रभारी विनोद कुमार का दावा है कि दोनों AK-47 और कारतूस जिला पुलिस के जवानों के हैं। देर शाम दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया।
प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड
प्रेम प्रकाश के पुराने दफ्तर में भी छानबीन की गई। यह ऑफिस पिछले कुछ दिनों से बंद है। प्रेम प्रकाश के 11 ठिकानों पर रेड हुई। झारखंड की राजनीति में प्रेम प्रकाश की मजबूत पैठ मानी जाती है। इससे पहले भी ED ने प्रेम को पूछताछ के लिए बुलाया था। हालांकि, कुछ घंटे सवाल करने के बाद ED ने उसे छोड़ दिया था।
प्रेम प्रकाश के कई करीबी CA के घर पर भी छापेमारी
इस कार्रवाई के बारे में स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगने दी गई। ED रांची में CA एमके झा, यस एंड कंपनी की चार्टर्ड अकाउंटेंट अनीता कुमारी के घर भी कागजात खंगाला। लालपुर के जतिन चंद्रा रोड स्थित सिंह अपार्टमेंट में अनीता कुमारी का 1-A नंबर में फ्लैट है, इसमें भी छापेमारी की गई। एक टीम ने प्रेम प्रकाश के सासाराम स्थित घर पर भी तलाशी ली है।
अंडा सप्लाई करने वाले से पावर ब्रोकर बना प्रेम प्रकाश
अवैध माइनिंग केस में चल रही है कार्रवाई
यह रेड अवैध माइनिंग को लेकर की जा रही है। इस मामले में एजेंसी ने पहले ही कई जिलों के DMO को बुलाकर पूछताछ की है। साथ ही CM के प्रेस एडवाइजर समेत विधायक प्रतिनिधि से भी पूछताछ की है। CM के विधायक प्रतिनिधि फिलहाल ED की रिमांड पर हैं, जबकि प्रेस एडवाइजर से दो बार बुलाकर पूछताछ की जा चुकी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.