रामपुर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया महजबी प्रवीण ने गुरुवार को अपने आठ नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के साथ पद एवं गोपनीयता की सपथ ली। सपथ रामपुर पंचायत सचिवालय में एक समारोह आयोजित कर निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ जुल्फिकार अंसारी ने दिलाई। सपथ ग्रहण करने वालो मे मुखिया महजबी प्रवीण के अलावा वार्ड सदस्य जुबैर आलम,मोकरम अंसारी,गफार साई,शंभु भारती,चन्दारिक बैगा,मुनवा देवी,संतोष यादव ,प्रिया रानी शामिल थे।
शपथ के बाद मौके पर निर्वाची पदाधिकारी ने कई अहम जानकारी देते हुए उपमुखिया पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की। फिर वार्ड सदस्यों ने निर्विरोध रूप से वार्ड नम्बर 08 के संतोष कुमार यादव भंगिया को उपमुखिया चुना। कार्यक्रम में पूर्व विधायक जनार्दन पासवान, भाजपा नेता कपिल पासवान,मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार शौण्डिक,पूर्व जिला परिषद सदस्य विक्रम कुमार यादन,मुखिया प्रतिनिधि कासिफ रजा, राजन कुमार शौण्डिक, टंडवा मुखिया किशोर यादव, सिदकी मुखिया सुरेश राम,बरूरा मुखिया मनीष कुमार सिंह,समाजसेवी दामोदर चन्द्रवंशी,समाज सेवी बिनोद यादव,राजन कुमार ,हारूण रसीद,शिव कुमार रंजन मौजूद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.