रांची में BJP नेता जीतराम मुंडा की हत्या का मामला अब गरमाते जा रहा है। गुरुवार को ओरमांझी में कार्यकर्ताओं ने शव के सथ प्रदर्शन किया। विरोध में सड़क पर उतरे लोगों ने सड़क जाम कर दिया। इसके कारण पटना-रांची नेशनल हाइवे पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती कुजूर, पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर भी शामिल हुए। प्रदर्शन कर रहे BJP कार्यकर्ता आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, रिम्स में पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिम्स में भी परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की। बुधवार की शाम रांची के ओरमांझी के BJP नेता जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
पोस्टमार्टम स्थल पर पहुंचे कांके विधायक
शव को आज सुबह ही पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया था। यहां कांके विधायक समरीलाल समेत भाजपा के कई बड़े नेता पहुंचे थे। सभी ने घटना की निंदा की। बुधवार को उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके शव को मेदांता के मर्चरी में रखा है गया था। गांव में शव के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच जाम कर रखा है।
प्रदेश अध्यक्ष ने दिया अल्टमीमेटम
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश, हेमन्त सरकार पर जमकर भड़के। उन्होंने कहा कि BJP के कर्तकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो BJP राज्य भर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को घेर कर गोली मारी है उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.