पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची के DPRO प्रभात शंकर को झारखंड एथलेटिक्स संघ का एसोसिएट उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को इसकी घोषणा की गई। झारखंड एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष सह भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि लगातार खेलों में योगदान के लिए उन्हें यह पद दिया गया है।
प्रभात शंकर लगभग 5 वर्षों तक रांची व दुमका के जिला खेल पदाधिकारी भी रहे हैं। मुधकांत पाठक ने बताया कि इस दौरान उन्होंने खेल को खास कर एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए अपने स्तर पर कई प्रयास किए हैं।
झारखंड में प्रतियोगिताएं आयोजित करने पर फोकस
नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रभात शंकर ने बताया कि झारखंड में खिलाड़ी भी हैं और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर भी लेकिन प्रितयोगिताओं की संख्या कम होने से खिलाड़ियों को मौका नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि रांची में खेलगांव जैसा स्टेडियम है जहां खिलाड़ियों के लिए हर जरूरी सुविधा है। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश होगी कि झारखंड में ज्यादा से ज्यादा प्रतियोगिताएं आयोजित हों।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.