रांची से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए दो बड़ी सूचना है। रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुरुवार को 7 घंटे की देरी से रांची स्टेशन से खुलेगी। रांची रेल मंडल के सीनियर DCM अवनीश कुमार ने बताया कि कानपुर में OHE के गिर जाने से कई घंटे ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा है ।
इसके कारण दिल्ली से रांची आने वाली राजधानी स्पेशल ट्रेन अब 11 के बदले संध्या 6 बजे रांची रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। यही ट्रेन वापस दिल्ली जाएगी। इसके कारण अब ये यहां से अपने निर्धारित समय 17:15 बजे की जगह पर रात्रि 23:45 बजे रांची से खुलेगी।
रांची- भागलपुर स्पेशल ट्रेन से रूट में बदलाव
वहीं साहिबगंज के पास पुल में पानी भर जाने के कारण ट्रेन संख्या 03403 रांची- भागलपुर स्पेशल ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग रामपुरहाट - साहिबगंज- भागलपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग रामपुरहाट - दुमका होते हुए भागलपुर जाएगी। संख्या 03404 भागलपुर - रांची स्पेशल ट्रेन गुरुवार को अपने निर्धारित मार्ग भागलपुर - साहिबगंज - रामपुरहाट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग भागलपुर - दुमका - रामपुरहाट होकर चलेगी।
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 6.30 घंटे की देरी से चल रही है
वही दिल्ली से आ रही है और ट्रेन झारखंड स्वर्ण जयंती स्पेशल ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से 6:30 घंटा विलंब से चल रही है। ट्रेन रांची स्टेशन पर 7:15 पर पहुंचती है लेकिन इसके पहुंचने की उम्मीद देर रात्रि 12:30 पर जताई जा रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.