पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची में मां की डांट के बाद एक नाबालिग लड़की घर छोड़कर भाग रही थी। वह हटिया-हावड़ा से हावड़ा जा रही थी। RPF की 'मेरी सहेली' टीम ने उसे पकड़कर उसके परिजनों तक पहुंचा दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने परिजनों से नाराज थी इसलिए बिना बताए घर से भाग रही थी।
खेलगांव के पावन टोली की यह लड़की जांच के दौरान ट्रेन में 'मेरी सहेली' टीम को अकेली और डरी-सहमी दिखी। टीम ने लड़की से पूछताछ की। इसके बाद लड़की को मुरी रेलवे स्टेशन पर उतार कर परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। वे स्टेशन पहुंच कर बच्ची को अपने साथ ले गए।
दो यात्रियों को RPF ने लौटाया उनका सामान
वहीं दूसरी तरफ RPF ने दो यात्रियों को उनका छूटा सामान लौटाया है। पूर्णिया कोर्ट से रांची आए अरवल कुमार अपना जरूरी डॉक्यूमेंट छोड़कर रांची स्टेशन पर उतर गए थे। बाद में उन्होंने इसकी जानकारी रेलवे प्रबंधन को दी। हटिया स्टेशन पर RPF की टीम ने उनकी सूचना के आधार पर सर्च किया। उनका डॉक्यूमेंट मिल गया जिसे उन्हें लौटा दिया गया। इसी प्रकार दुमका-रांची ट्रेन से आए गिरिडीह के सुनील कुमार दास का भी बैग ट्रेन में छूट गया था। RPF की टीम ने उन्हें भी उनका बैग लौटाया।
दिसंबर में 25 लोगों को लौटाया उनका छूटा सामान
RPF के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने तकरीबन 25 यात्रियों को उनका सामान बैग, मोबाइल और अन्य कीमती सामान वापस किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की कोई दिक्कत न हो।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.