पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी समेत पूरे झारखंड में अब तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है। इसमें अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों में 33.0 डिग्री से लेकर 37.0 डिग्री तक पहुंचने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 5.0 और न्यूनतम तापमान में 7.0 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। तापमान में वृद्धि होने से हवा की ठंडक में कमी आएगी। रांची का तापमान भी 30.0 डिग्री के करीब 29.4 डिग्री पहुंच चुका है।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार मौजूदा समय में हवा के रूख में खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। दिन में अब धूप तीखी होगी। हवा में भी ठंडापन कम होता जाएगा। शुष्क मौसम रहने के कारण तापमान में वृद्धि होगी। इससे ठंडा वातावरण धीरे-धीरे गर्म होगा।
रांची में अगले चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 33.0 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री से बढ़कर 17.0 डिग्री तक हो सकता है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सोमवार को जमशेदपुर का तापमान सबसे अधिक रहा। यहां अधिकतम 32.0 डिग्री तक पहुच चुका है।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.