रांची जिले में कोविड वैक्सीनेशन के लिए सोमवार को 68 केंद्र बनाए गए हैं। शहरी क्षेत्रों में 36 और ग्रामीण क्षेत्रों में 32 केंद्रों पर टीका लगाया जा रहा है। शहरी केंद्रों पर कोविशील्ड के 8540 और कोवैक्सीन के 2840 डोज उपलब्ध हैं। इनमें कोविशील्ड के सबसे अधिक 1500 डोज मोरहाबादी के फुटबॉल स्टेडियम केंद्र के पास उपलब्ध है।
वहीं ग्रामीण क्षेत्र के केंद्रों में 11770 कोविशील्ड कै और 700 कोवैक्सीन के डोज उपलब्ध हैं। टीकों की किल्लत के कारण रविवार को रांची के शहरी क्षेत्रों में वैक्सीनेशन कार्य पूरी तरह ठप था। पिछले 24 घंटे में रांची में कोरोना के दो संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि 20 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। इसके साथ ही अब रांची में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 85 हो गई है।
राज्य में 41,838 कोरोना सैंपलों की जांच, मिले महज 5 मरीज
झारखंड में कोरोना संक्रमण की धीमी रफ्तार के बीच रविवार को बड़ी राहत देखने को मिली। राज्य के 20 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला। जबकि चार जिलों में महज 5 मरीज ही मिले। वहीं कोविड अस्पतालों में भर्ती 41 लोग स्वस्थ होकर अपने-अपने घर को लौट गए। इस दौरान 41 हजार से ज्यादा सैंपल की जांच की गई। राज्य में सबसे अधिक ठीक होने वाले कोरोना संक्रमितों में राजधानी रांची ही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.