पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोज न्यूनतम तापमान एक से दो डिग्री सेल्सियस ऊपर जा रहा है। बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके कारण दिन में अब रांचीवासियों को गर्मी लग रही है। हालांकि, सूरज ढलने के बाद ठंडक में बढ़ोतरी होती है।
मौसम विज्ञान केंद्र 12 जनवरी तक रांची में ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 12 जनवरी के बाद से एक बार फिर ठंड बढ़ेगी और न्यूनतम तापमान में कमी आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही हवाओं का रूख अभी उत्तर पश्चिम दिशा से है। अगर हवा की दिशा बदलकर दक्षिण पूर्व होती है तो इसका सीधा असर झारखंड के मौसम पर पड़ेगा। हालांकि, 12 जनवरी से हवा के रूख में बदलाव की पूरी संभावना बन रही है
बूंदाबांदी से भी नहीं गिरा पारा
रांची में बुधवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। हालांकि बूंदाबांदी से तापमान में कोई अंतर नहीं आया। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया। पहले एक सप्ताह तक ऊपरी हिस्सों में बादल मंडरा रहे थे। यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से सूर्य की किरण थोड़ी हल्की आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मकर संक्रांति पर शीतलहर चलने की संभावना है।
राज्य के अन्य हिस्सों में 10 तक आंशिक बादल छाए रह सकते हैं
राज्यभर के मौसम की बात करें तो पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। वहीं, राज्य में सबसे ज्यादा गरम और सबसे ठंडा चाईबासा रहा। यहां का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री और न्यूनतम 11.7 डिग्री रिकार्ड किया गया।अभिषेक आनंद ने बताया कि भूमध्य सागर में पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। इसका असर झारखंड राज्य पर देखने को मिल रहा है। 10 जनवरी तक रांची समेत अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.