पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रांची में शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए हैं। हल्की बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के मुताबिक दिन भर रांची के आसमान में बादल छाए रहेंगे। देर शाम तक बारिश के आसार हैं। वहीं रांची के आसपास के इलाके में वज्रपात की भी संभावना है।
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची समेत झारखंड के मौसम में 20 फरवरी से बदलाव आएगा। आसमान साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में रांची का न्यूनतम तापमान औसतन 14-15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28-29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार हैं।
12.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का न्यूनतम तापमान
पिछले 24 घंटे की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राज्य भर के मौसम की बात करें तो शुक्रवार को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही वज्रपात के साथ हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में सुबह हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिला।
गुमला के रायडीह में सबसे अधिक बारिश हुई
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे ज्यादा बारिश गुमला के रायडीह में 2.1 मिमी रिकार्ड की गयी। वहीं राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान मेदिनीनगर का 31.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान चाईबासा का 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, सिमडेगा, गढ़वा औऱ पलामू का औसत न्यूनतम तापमान 13-14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं गोड्डा, साहेबगंज और पाकूर का औसत न्यूनतम तापमान 17-18डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके अतिरिक्त जिलों में औसत न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकार्ड किया गया।
पॉजिटिव- आज आर्थिक योजनाओं को फलीभूत करने का उचित समय है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। विद्यार्थियों की करियर संबंधी किसी समस्...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.