लागातार 27 दिनों से लापता चल रहे सुधा डेयरी के इंजीनियर सुजित कुमार सकुशल रांची लौट आए हैं। बुधवार की सुबह वे रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड से मिले हैं। फिलहाल न वे कुछ बता रहे हैं और न ही इस मामले में पुलिस कुछ भी बताने के लिए तैयारी हैं।
शुरुआती पूछताछ में बस यह जानकारी निकल कर सामने आ रही है कि वे बगैर बताए घूमने चले गए थे। इस दौरान वह दिल्ली, कोलकाता, मुंबई कई जगह पर घूमे। अब वापस घर लौटकर आ गए हैं। सुजित 22 दिसंबर की सुबह 09:40 बजे सुधा डेयरी फॉर्म में हाजिरी बनाने गए थे। उसके बाद से वह लापता चल रहे थे।
पुलिस के सूत्रों की मानें तो सुजित को पुलिस पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से ट्रेस कर रही थी। वे जहां-जहां लोकेशन बदल रहे थे पुलिस को इस बात की पूरी जानकारी थी। इस दौरान उन्होंने क्या-क्या कर रहे हैं पुलिस को इस पर भी नजर थी। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस को पुख्ता सबूत मिल गया तो उन पर दबाव बनाकर उन्हें घर बुलाया गया है।
आज पूछताछ कर सकती है पुलिस
सुजित कुमार से पुलिस आज पूछताछ कर सकती है। इसमें कई मामले निकल कर सामने आ सकते हैं। रांची के SSP एसके झा ने दैनिक भास्कर को बताया कि बहुत जल्द सचाई सामने आ जाएगी। फिलहाल इंजीनियर सकुशल घर लौट आए हैं। सुजित कुमार मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के तारगेयर गांव के रहने वाले हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.