रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के फिरदौस नगर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। मृतक का नाम वसीम अंसारी है। यहां वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता था। परिजनों के मुताबिक वह बाथरूम गया था। काफी देर तक जब वह बाथरूम से बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
इसके बाद जब लोगों ने दरवाजा खोल कर देखा तब पता चला कि वसीम फांसी के फंदे से लटक रहा है। परिजन ने घटना की जानकारी तुरंत आसपास लोगों को दी। इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दी है।
मृतक का रिनपास में चल रहा था इलाज
पुलिस पूछताछ में मृतक के परिजनों ने बताया है कि पिछले कुछ माह से वसीम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। अक्सर वह बिना कुछ बताए घर से निकल कर इधर उधर चला जा रहा था। लगातार खराब हो रहे मानसिक स्थिति के बाद पिछले कुछ दिनों से उसका कांके स्थित रिनपास से इलाज कराया जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.