• Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Ranchi
  • The Minimum Temperature Is Expected To Reach 5 Degrees From December 15; Clouds Will Cover Jharkhand Due To Formation Of Low Pressure In Andhra

रांची में पाला ने बदला ‘पाला’:15 दिसंबर से न्यूनतम तापमान 5 डिग्री पहुंचने के आसार; आंध्र में निम्न दवाब बनने से झारखंड में छाएंगें बादल

रांची6 महीने पहले
  • कॉपी लिंक
रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का असर अगले दो से तीन दिन रहेगा। - Dainik Bhaskar
रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का असर अगले दो से तीन दिन रहेगा।

रांची सहित झारखंड के कई हिस्सों में ठंड का असर अगले दो से तीन दिन रहेगा। तापमान सात से 9 डिग्री के आसपास पहुंच सकता है, लेकिन नौ दिसंबर से झारखंड में बादल रहने के आसार है। इस वजह से दिन का तापमान गिरेगा और रात का तापमान बढ़ेगा, क्योंकि आंध्र प्रदेश में एक निम्न दवाब का क्षेत्र बन रहा है। जिसका असर बंगाल की खाड़ी और झारखंड पर दिखेगा। नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक बादल छाए रहेंगे। इस दौरान में दिन में थोड़ी ठंड बढ़ेगी, लेकिन रात में तापमान सामान्य 10 डिग्री से अधिक रहेगा।

यानी 12 से 13 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि 15 दिसबंर से राज्य में ठंड बढ़ने के आसार है। शीतलहर चलने की भी आशंका है। जैसी ठंड पड़नी चाहिए, अभी नहीं पड़ी है। सोमवार को रांची का अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री, न्यूनतम 11.5 डिग्री, जमशेदपुर का अधिकतम 28.4 डिग्री और न्यूनतम 13.1 डिग्री, डालटनगंज का अधिकतम 27.7 डिग्री और न्यूनतम 8.7 डिग्री रिकाॅर्ड दर्ज किया गया है।

आज और कल 90 तक पहुंच सकता है रांची का तापमान

माैसम केंद्र की पूर्वानुमान रिपाेर्ट के अनुसार छह और सात दिसंबर काे रांची का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच सकता है। उसके बाद रात के तापमान में बढ़ाेतरी हाेने की संभावना है। दिन और रात दाेनाें के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गइ है। सुबह में काेहरा और धुंध की स्थिति बनी रहेगी।

उत्तरी-पश्चिमी हवा का असर कम, इसलिए ठंड का असर कम

झारखंड में ठंड उत्तरी-पश्चिमी हवा की वजह से पड़ती है, लेकिन इस बार उत्तर-पश्चिम से आनेवाली ठंडी हवा प्रचुर मात्रा में नहीं आ रही है। इससे न्यूनतम तापमान कम गिरा है। मंगलवार को उत्तर-पश्चिमी हवा का असर रहेगा, जिस वजह से तापमान में गिरावट हाेने की संभावना है।