पूरे राज्य में एक दिसंबर से जमीन की रजिस्ट्री होते ही म्यूटेशन (दाखिल-खारिज) की प्रक्रिया स्वत: शुरू हो जाएगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन से योजना की शुरुआत करेंगे। इससे खरीदार को म्यूटेशन के लिए अलग से आवेदन देने की जरूरत नहीं होगी।
रजिस्ट्री होते ही म्यूटेशन के लिए आवेदन स्वत: जेनरेट हो जाएगा। झारभूमि पोर्टल के माध्यम से वह सीधे सीओ के पास जाएगा। वहां सीओ प्रक्रिया का पालन करते हुए म्यूटेशन कर देंगे। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन म्यूटेशन की प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी और समय भी 35 दिन ही लगेगा।
खरीदार को जानकारी एसएमएस से मिलेगी
एनजीडीआरएस पोर्टल से जमीन की रजिस्ट्री के बाद डीड रियल टाइम बेसिस पर म्यूटेशन के लिए झारभूमि पोर्टल से सीओ के पास जाएगा। एनजीडीआरएस पोर्टल पर डीड अपलोड होने के बाद खरीदार को म्यूटेशन केस नंबर मिल जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.