झारखंड में रात का पारा तेजी से लुढ़कने लगा है। पिछले 24 घंटे में झारखंड के न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो अगले एक सप्ताह में राज्य में बादल छाने के कोई आसार नहीं है। इसके कारण राज्य में कनकनी बढ़ेगी।
वहीं पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फवारी का असर भी राज्य में देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आने वाले 3-4 दिनों में तापमान में और भी गिरावट के आसार हैं इससे राज्य में कंपकपी बढ़ेगी। उन्हाेंने बताया कि अगले 24 घंटे के भीतर न्यूनतम तापमान में करीब तीन डिग्री तक की गिरावट आने और ठंडी हवा चलने की संभावना है।
13 डिग्री सेल्सियस पहुंचा रांची का न्यूनतम तापमान
रविवार काे रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री दर्ज किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री और डालटनगंज का अधिकतम 24.6 डिग्री और न्यूनतम 10.1 डिग्री रहा। जबकि एक दिन पहले शनिवार काे रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री था।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.