पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
राजधानी रांची के कई हिस्सों में शनिवार की देर शाम हुई बारिश ने ठंड बढ़ा दी थी। हालांकि रविवार सुबह से खिली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के साथ-साथ चक्रवाती हवाओं ने राजस्थान और मध्यप्रदेश होते हुए झारखंड के उत्तर दिशा लातेहार और लोहरदगा होकर प्रवेश किया। इस वजह से शनिवार की शाम रांची सहित कई जिलों में बारिश के साथ ओले पड़े।
कुछ जिलों में शीतलहर के आसार
रविवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रांची, रामगढ़, गुमला, बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह में कहीं-कहीं शीतलहर चलने के आसार हैं। अगले दिन सोमवार को गुमला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में ऐसा ही मौसम रह सकता है।
वहीं, पिछले 24 घंटे में राज्य के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्के दर्जे की बारिश हुई। सबसे अधिक बारिश डाल्टेनगंज में रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज की गई।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.