रांची के नामकुम थाना क्षेत्र से शनिवार को पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान इनके यहां से पुलिस ने 407 ट्रक के साथ आठ पशुओं को भी बरामद किया है।नपूछताछ में पुलिस को गौ तस्कर ने बताया है कि वह पशुओं को तमाड़ से रांची ला रहा था।
नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि हालिया दिनों में ग्रामीण इलाकों से पशुओं को शहर लाकर बेचा जा रहा है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक पशु तस्कर वाहनों में भरकर पशुओं को रांची ले जा रहा है। प्रारंभिक सूचना के आधार पर पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसमें वाहन पर लदे पशु बरामद कर लिए गए।
पुलिस तस्कर से पूछताछ कर रही है
पुलिस की ओर से हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ में धंधे में शामिल कुछ और लोगों के नाम का खुलासा हुआ है। पुलिस जानकारी पुख्ता होने पर इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। पशु तस्करों का गिरोह रांची सहित पूरे राज्य भर में फैला हुआ है। इन लोगों के संबंध दूसरे राज्यों के पशु तस्करों के साथ हैं। यह अवैध तरीके से पशुओं की खरीद कर इसे मांग के अनुसार अलग अलग जगहों पर पहुंचाने का काम करते हैं। इसमें इनकी मोटी कमाई होती है। झारखंड में पशु तस्करी के सख्त कानून के बावजूद यह व्यवस्था को अक्सर चुनौती देते रहते हैं। कई बार यह विधि व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा पैदा कर देते हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.