रांची लगातार तीसरे दिन काेहरे में लिपटी रही। साेमवार काे बादल छाए रहे। हल्की बूंदाबांदी हुई। मंगलवार काे भी बादल छाए रहेंगे लेकिन संथाल परगना काे छाेड़कर कहीं भी बारिश हाेने की संभावना नहीं है। 26 जनवरी काे पूरे झारखंड में माैसम साफ हाेगा। धूप निकलेगी। लेकिन न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट आने की संभावना है।
भारतीय माैसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में साइक्लाेनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसी वजह से बारिश के साथ काेहरा छाया हुआ है।
असर... दाेपहर बाद उतरा विमान: साेमवार काे दिनभर काेहरा छाया रहा। विजिबिलिटी काफी कम थी। इसलिए 11 विमानाें काे रिशेड्यूल कर दिया गया। दाेपहर 12:30 बजे एयरपाेर्ट की विजिबिलिटी 1300 मीटर हाेने के बाद एयरपाेर्ट अथाॅरिटी ने विमान उतारने की इजाजत दी। सबसे पहले इंडिगाे का बेंगलुरू-रांची विमान उतरा। इसके बाद सभी विमान रांची आए।
आगे क्या... 80 पर पहुंचेगा पारा: रांची में मंगलवार काे अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद तापमान में गिरावट शुरू हाेगी। 26 जनवरी काे न्यूनतम तापमान 9 डिग्री पर पहुंचेगा, जबकि अगले दिन यह गिरकर 8 डिग्री पर पहुंच जाएगा।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.