पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलिंपिक से पहले झारखंड राष्ट्र स्तरीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। भारतीय कुश्ती संघ ने झारखंड राज्य कुश्ती संघ को अंडर-15 कुश्ती चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपी है। चैंपियनशिप जून में बाबा नगरी (देवघर) में आयोजित किया जाएगा। इसमें देश भर के 1300 से ज्यादा पहलवान भाग लेंगे।
झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने बताया कि जून में होने वाले चैंपियनशिप के लिए तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता देवघर में आठ साल के बाद आयोजित की जा रही है। पिछली बार 2012 में यहां आयोजन हुआ था।
यह प्रतियोगिता लंदन ओलिंपिक के ठीक पहले आयोजित हुई थी और इस बार टोक्यो ओलिंपिक के पहले इसका आयोजन हो रहा है। भोला नाथ सिंह ने बताया कि चैंपियनशिप के दौरान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सह सांसद बृजभूषण सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
31 टीमें प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
झारखंड कुश्ती संघ के अनुसार प्रतियोगिता में 31 टीमें (यूनिट) भाग लेंगी। हर टीम में 30 खिलाड़ी, 6 कोच, 6 मैनेजर सहित तकरीबन 40 लोग होंगे। इसके अलावा 50 तकनीकी अधिकारी इसका संचालन करेंगे। आयोजन के संबंध में भोलानाथ सिंह ने बताया कि तैयारी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मानते हैं कि देवघर से आशीर्वाद लेकर जाने से ओलिंपिक में भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन अच्छा रहता है। लंदन ओलिंपिक इसका उदाहरण है।
सीनियर नेशनल कुश्ती के लिए झारखंड टीम घोषित
वहीं पंजाब में 20 से 21 फरवरी तक आयोजित होने वाले सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है। ग्रीको रोमन में आनंद उरांव (55 किलो), अविनाश कुमार (60 किलो), प्रकाश सिंह बादल (63 किलो), मिथिलेश कुमार यादव (67 किलो), दिलीप कुमार (72 किलो), राहुल कुमार (77 किलो), भीष्म कुमार (82 किलो), राजीव रंजन (87 किलो), नीरज कुमार पांडे (97 किलो), विवेक कुमार चौधरी (130 किलो) भाग लेंगे।
ग्रीको रोमन (बी टीम): सुजीत कुमार (55 किलो), सौरव कुमार (60 किलो), मृत्युंजय चौधरी (63 किलो), नरेंद्र कुमार ( 67 किलो), मदन चौधरी (72 किलो), राजू कुमार (77 किलो), प्रदुम पांडे (82 केजी), बबन कुमार यादव (87 किलो), अजित कुमार (97 किलो), शुभम शर्मा (130 किलो)। कोच : नवल कुमार वर्मा व मनीष कुमार।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.