पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
स्वास्थ्य विभाग ने रांची जिले में 10 फरवरी तक काेविड वैक्सीनेशन के पहले फेज काे पूरा करने का निर्देश दिया है। ऐसे में 10 फरवरी तक 25 हजार स्वास्थ्य कर्मियाें काे वैक्सीन लगा देना है। इसके बाद 11 फरवरी से फ्रंट लाइन को कोविड का टीका लग सकता है। इनमें पुलिसकर्मी और निगमकर्मी शामिल हैं। 28 जनवरी तक 2069 लाभुकाें काे वैक्सीन लग चुका है, लेकिन यह रफ्तार काफी धीमी थी।
ऐसे में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार काे रांची जिले के 14 प्रखंडाें के सभी स्वास्थ्य केंद्राें, चार निजी अस्पताल मेडिका, ऑर्किड, राज हाॅस्पिटल और जगन्नाथ हाॅस्पिटल सहित 20 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। लेकिन, काे-विन पाेर्टल का सर्वर डाउन हाेने से उतनी संख्या में लाभुकाें काे वैक्सीन नहीं लग पाई, जितनी लगानी थी। शाम 4 बजे पाेर्टल हुआ। शुक्रवार काे कुल 1133 स्वास्थ्य कर्मियाें ने वैक्सीन लगवाया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.