रांची में आज भी वैक्सीन की पर्याप्त डोज उलब्ध हैं। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मंगलवार को 69 वैक्सीनेशन सेंटर पर टीके लगाए जा रहे हैं। दोनों जगह 23,760 डोज उपबल्ध कराए गए हैं। धीरे-धीरे जिला प्रशासन अब गांव में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ा रहा है। यही कारण है कि कम केंद्रों के बाद भी आज शहरी से ज्यादा ग्रामीण केंद्रों पर वैक्सीन के डोज उपलब्ध कराए गए हैं।
रांची शहरी क्षेत्र के 36 केंद्रों में 11,340 लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में 33 केंद्रों में 12420 डोज उपलब्ध है। रांची शहर में 8500 कोविशील्ड और 2840 कोवैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 12हजार डोज कोवीशील्ड और 420 डोज कोवैक्सीन की लगाई जाएगी। शहर के 36 में से 14 केंद्रों में कोवैक्सीन लगाई जा रही है।
सोमवार को 19241 डोज लगाए गए
सोवमार को रांची जिले में कुल 19241 लोगों को टीका लगाया गया। जिसमें 12947 लोगों ने पहली डोज ली, वहीं 6294 लोगों को सेकेंड डोज लगाय गया। इससे पहले रविवार को शहर के किसी भी केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ था। वहीं रांची के ग्रामीण इलाकों में सिर्फ सिल्ली और रातु ब्लॉक के केंद्र में ही टीकाकरण किया गया।
रांची में 13 दिन में 128 नए संक्रमित मरीज मिले
राजधानी रांची को छोड़ झारखंड के अन्य जिलों में कोरोना महामारी की स्थिति नियंत्रित हैं। रांची में संक्रमितों के मिलने का क्रम लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 18 संक्रमित मिले हैं। इनमें 12 अकेले रांची से हैं। रांची में पिछले 13 दिनों में 128 संक्रमित मिले हैं। सोमवार को 18 जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिले हैं। इनमें रांची में 12, रामगढ़ में 2, धनबाद, पूर्वी सिंहभूम, लातेहार और सारयकेला में एक-एक संक्रमित मिले हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.