झारखंड के कई जिलों में ठंड अब और बढ़ेगी। उत्तर की ओर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण झारखंड में ठंड बढ़ी है। राज्य में लगातार ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है, पारा गिर रहा है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया है. राजधानी रांची में भी ठंड बढ़ने लगी है।
ठंड का दिखने लगा है असर
राजधानी रांची सहित कई जिलों में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। लगभग सभी जिलों में ठंड बढ़ने लगी है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा ने मौसम का मिजाज बदला है। सिमडेगा जिले का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि डालटेनगंज का न्यूनतम 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। कई जिलों में शीत-लहर की स्थिति बनी हुई है। इन गिरते तापमान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि झारखंड में ठंड अभी और बढ़ने की संभावना है।
कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों में दिन और रात के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इस दौरान आसमान साफ और मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में दर्ज किया गया।
कहां कितना तापमान
रांची का न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री, जमशेदपुर का 13.4, बोकारो का 81.1, चाईबासा का 12.0, गिरिडीह का 13.1, देवघर का 13.4, गुमला का 10.9 और सिमडेगा का 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कई जगहों पर सुबह कोहरा नजर आने लगा है। बढ़ती ठंड के मद्देनजर प्रशासन तैयारी में लगा है। जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है। गरीबों के बीच कंबल वितरण काम भी शुरू कर दिया गया है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.