पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
झारखंड में पारा के ऊपर चढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनोंं में राज्य के तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। 8 अप्रैल से मौसम में बदलाव संभव है। रांची समेत राज्य के कई जिलों में 8 अप्रैल से बादल देखने को मिल सकते हैं। आठ और नौ अप्रैल को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इस बीच रांची का न्यूनतम और उच्चतम तापमान सामान्य तापमान से ऊपर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो समान्य तापमान से लगभग 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक अभी इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और होगी।
पिछले 24 घंटे में डाल्टेनगंज रहा सबसे गर्म, 39 के पार पहुंचा पारा
वहीं राज्य में पिछले 24 घंटे को दौरान मौसम सामान्य रूप से शुष्क रहा। राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान और सबसे कम न्यूनतम तापमान मेदिनीनगर में रिकार्ड किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इन जिलों में बदल सकता है मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि रामगढ़, रांची, खुंटी, गुमला, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज और पाकुर में गर्ज, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी के रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.