जिले के छतरपुर अनुमंडल के केरकी कला गांव में बड़े पैमाने पर पौधरोपण कर वन महोत्सव मनाया गया। विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के केन्द्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने आयोजित वन महोत्सव व पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल पर्यावरण प्रेमियों के साथ पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ पौधरोपण किया।
कार्यक्रम में शामिल ग्रामीणों, पदाधिकारियों और नेताओं को पर्यावरण धर्म के 8 मूल मंत्रों की शपथ दिलाते हुए उन्होंने कहा कि वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा करना केवल वन विभाग का दायित्व नहीं है इसके लिए समाज के सभी लोगों को आगे बढ़कर उसकी सुरक्षा का दायित्व लेना होगा। उन्होंने प्रदूषण और कोरोना से मुक्ति के लिए पौधारोपण नामक मिसाइल को अपना सारथी बनाने की अपील की।
मौके पर वन क्षेत्र पदाधिकारी विनोद कुमार ,अकाउंटेंट शंकर श्रीवास्तव वनपाल, वनरक्षी छतरपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष राम नरेश यादव, सुचित कुमार जायसवाल, विनोद यादव, बृज किशोर विश्वकर्मा, शिवनाथ कुमार रवि शामिल थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.