पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रामगढ़ विधायक ममता देवी और जिला प्रशासन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गणतंत्र दिवस समारोह से ही विधायक जिला प्रशासन की कार्यशैली से खफा हैं। उनकी नाराजगी कार्यक्रम के दौरान भी दिखी थी। जब उन्होंने कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ कर वापस लौट गईं। इस बाबत उन्होंने जिला प्रशासन के दौरान खुद की पीठ थपथपाने का आरोप लगाया था। कोरोना काल में सेवा करने वाले सामाजिक संगठनों, सफाई कर्मियों, नर्स को सम्मानित नहीं किए जाने की बात कही थीं।
प्रशासन कहता है कि सभी सुरक्षित,तो सुरक्षा लौटा दी
रामगढ़ विधायक ममता देवी ने कहा कि जिला प्रशासन के अनुसार सभी सुरक्षित हैं। इसलिए बॉडीगार्ड वापस कर दी हूं। इसकी विधिवत सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दिया गया है।
विधायक ममता देवी की ओर से सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटा दिया गया है। सभी रामगढ़ पुलिस केंद्र में आ चुके हैं। सुरक्षा कर्मियों को वापस लौटाने कारण नहीं बताया गया है। फिर भी विधायक की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कदम उठाए जाएंगे।
-प्रभात कुमार, पुलिस अधीक्षक
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.