पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ज्ञान महिला समिति रामगढ़ ने दो गुटों में बंटे श्रीश्री रामनवमी पूजा महासमिति को एकजुट कर त्योहार को धूमधाम से मनाने की अपील की है। इसे लेकर गुरुवार को मुर्रामकला में समिति के पंचायत के अध्यक्ष पवन कुमार महतो के आवास परिसर में भानु देवी की अध्यक्षीय व पवन कुमार महतो के संचालन में बैठक हुई। समिति संस्थापक बिनोद जायसवाल ने कहा कि सांसद जयंत सिन्हा से महासमिति के आपसी मतभेद को दूर करे। ताकि, रामनवमी त्यौहार को खुशियों के साथ सभी मनाए।
महिलाओं ने भी कहा कि दो गुटों में बटने से रामनवमी का उत्साह पर असर पड़ेगा। इसलिए, आपसी मतभेद दूर कर एकजुटता के साथ त्योहार मनाने की पहल करनी चाहिए। मौके पर गीता देवी, मंजू देवी, आरती देवी, गुड़िया देवी, मीना देवी, पार्वती देवी, रूपा देवी, अंजली देवी, रेखा देवी, शांति देवी, मुनिया देवी, किरण देवी, पावनी देवी, राधा देवी, चिंता देवी, सरिता देवी, सरस्वती देवी, ममता देवी, लक्ष्मी देवी,रूबी देवी, शीला देवी, सावित्री देवी, रामसवारी देवी, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, सीमा देवी, मंजू देवी, आरती देवी, प्रभा देवी, मंजू देवी मौजूद थी।
पॉजिटिव- किसी भी लक्ष्य को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। तथा ऊर्जा और आत्मविश्वास से परिपूर्ण दिन व्यतीत होगा। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होंगी। ...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.