पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रामगढ़ फोरलेन बायपास के कोठार सरना उच्च विद्यालय के पास उत्तरप्रदेश के बनारस से पूजा कर रांची लौटने के क्रम में अनियंत्रित फॉरच्यूनर कार खेत में गिरकर पलट गई। दुर्घटना में सवार सेवानिवृत्त शिक्षक महिमा पांडेय की मौत हो गई। जबकि, उनके परिवार के महिला समेत 6 लोग घायल हो गए। घायलों में चार महिला, एक 12 वर्षीय लड़का, एक युवक व सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल थे।
घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर मामूली रुप से घायलों का इलाज कराया। वहीं, पुलिस ने मृतक के शव काे कब्जे में कर कानूनी कागजी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया। गाड़ी में भाजपा का झंडा लगा हुआ है। बताया गया कि इस परिवार के सदस्य भाजपा से जुड़े हुए हैं।
ड्राइवर को झपकी आने से हादसा
जानकारी के अनुसार गुरुवार की प्रातः 6 बजे रांची के सुखदेव नगर पंडरा के शहदेव नगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक महिमा पांडेय 66 वर्ष अपने परिवार के साथ बनारस से पूजा कर फॉरच्यूनर गाड़ी से वापस रांची लौट रहे थे। इस बीच कोठार ओवरब्रिज पार करने के बाद चालक को झपकी आई और गाड़ी अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई और गाड़ी को सीधा कर लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल महिमा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चालक पर लापरवाही का केस दर्ज
दुर्घटना के बाद चालक भाग गया। वह इलाहाबाद का था, जाे रांची में रहता था। थाना के एसआई उमेश शर्मा पहुंचे और सभी लोगों को इलाज कराने के बाद रांची भेजने में सहायता की। इधर, उन्होंने शव का पोस्टमार्टम कराया। सूचना पर मृतक के बेटे संतोष पांडेय रामगढ़ पहुंचे और चालक पर लापरवाही का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.