पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गर्मी से पहले जिला प्रशासन ने पानी सप्लाई को लेकर मंथन शुरु कर दिया है। इसके तहत लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त संदीप सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल कार्यपालक अभियंता सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी शामिल हुए। उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जो जलापूर्ति योजनाएं थोड़ी बहुत मरम्मती ना होने के कारण कार्य नहीं कर रही हैं, उनकी सूची बनाते हुए उन पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
सभी मुखिया के साथ बैठक करें बीडीओ
डीसी ने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को सभी मुखिया के साथ बैठक करने एवं जिन क्षेत्रों में किसी कारणवश जलापूर्ति योजनाएं कार्य नहीं कर रही हैं, उनकी मरम्मती हेतु आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल रामगढ़ सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से उनके उनके क्षेत्रों में वर्तमान में कार्यरत एवं खराब सोलर जलमिनर, चापानल सहित अन्य जलापूर्ति स्रोतों की जानकारी लेते हुए, जो स्रोत वर्तमान में कार्य नहीं कर रहे हैं उन्हें अनिवार्य रूप से जल्द से जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.