पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
पुणे के भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार करने पर सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के इशारे पर हो रहा है। स्टेन स्वामी गरीबों-पिछड़ों के लिए काम करते रहे हैं। राज्य के गरीबों और पिछड़ों के उत्थान में उनका योगदान अहम है। कहा कि केंद्र में बैठी भाजपा की सरकार अल्पसंख्यकों, दलितों, ईसाइयों व गरीबों पर हमला तेज करने की योजना में लग गया है। कहा कि केंद्र सरकार ने अभिव्यक्ति की आजादी छीन ली है।
केंद्र सरकार अर्बन नक्सलवाद के नाम पर देश के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले बुद्धिजीवी को प्रताड़ित कर रही है और फादर स्टेन स्वामी को फंसाने की कोशिश की गई। विधायक ने कहा कि एनआईए की टीम भाजपा के इशारे पर मानवाधिकार कार्यकर्ता फादर स्टेन स्वामी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने इसे ईसाई समुदाय पर बहुत बड़ा हमला करार दिया है। कहा कि भाजपा सरकार मिशनरियों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। इसे पहले भी भाजपा द्वारा ही मिशनरियों की संस्था पर बेवजह जांच कर परेशान करने का काम किया गया। इसे अब किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुरू से ही राज्य और देश के विकास में मिशनरियों का योगदान अहम है। शिक्षा के क्षेत्र मे हो या स्वास्थ के क्षेत्र में। हर क्षेत्र में मिशनरी संस्थाएं ही बेहतर रहा है। कहा कि आने वाले चुनाव में जनता भाजपा को मुंह तोड़ जवाब देगी।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.