पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
विधायक भूषण बाड़ा शनिवार को कुरडेग प्रखंड के बैघमा गंाव स्थित पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकेी खिलाड़ी सह अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित दिवंगत माइकल किंडो के घर पहुंचकर उनके परिजनों को ढांढ़स बंधाया। मौके पर विधायक ने कहा कि माइकल किंडो ने हॉकी खेल के माध्यम से देश ही नहीं विदेशों में भी अपनी अलग पहचान दिलाई। उनके नाम से अभी भी कई प्रतियोगिताएं कराई जाती हैं। विधायक ने कहा कि बहुत जल्द जिला मुख्यालय में माइकल किंडो की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। ताकि लोग उनके जीवन से प्रेरणा लेते रहें।
वहीं माइकल के गांव के पहुंच पथ को दुरुस्त कराते हुए पेयजल की भी समुचित व्यवस्था कराई जाएगी। बाड़ा ने कहा कि माइकल ने अपनी हॉकी की स्टिक से विश्व हॉकी पर अमिट छाप छोड़ी है। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित माइकल को उनके यादगार खेल प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। नि:संदेह वे एक शानदार हॉकी खिलाड़ी थे। उन्होंने एक महान गुरु के रूप में भी अपनी पहचान बनाई। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनूप केसरी, विधायक प्रतिनिधि डीडी सिंह, प्रदीप केसरी, मनोज जयसवाल, मुखिया चोन्हास बरला, सुमिरा लकड़ा, गुड्डू खान, दीपक जयसवाल, वाल्टर टोप्पो, जेबियर सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.