पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित कढ़नी गांव मे 55 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना पिछले 14 फरवरी देर शाम की है। इस मामले मे पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिए आवेदन मे गांव के ही विकास तिवारी, नितेश तिवारी तथा रतन तिवारी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपी बनाई है।
इधर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते पीड़ित महिला के बयान पर कांड संख्या 22/21 के तहत मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं महिला को मेडिकल जांच को लेकर चतरा भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला पिछले 14 फरवरी को बाजार से वापस अपने घर जा रही थी। इसी बीच शाम लगभग आठ बजे तीनों आरोपियों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
जिसके बाद भुक्तभोगी महिला द्वारा 16 फरवरी को थाने मे आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी विकास तिवारी के घर दाई का काम करती थी।
पॉजिटिव- आज समय कुछ मिला-जुला प्रभाव ला रहा है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। आपकी मेहनत और प्रयास के सार्थक परिणाम सामने आएंगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से आपको...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.