घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा पहुंचाया:सड़क दुर्घटना में युवक घायल, पुलिस ने कराया अस्पताल में भर्ती

जलडेगा6 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

थाना क्षेत्र के सराईटोली डाउन तुरतुरी के निकट सोमवार की रात सड़क दुर्घटना से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सुचना पर मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थाना प्रभारी हीरालाल महतो ने तत्परता दिखाते हुए घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलडेगा पहुंचाया गया जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के उपरांत बेहतर इलाज हेतु सिमडेगा रेफर कर दिया गया।

इधर थाना प्रभारी ने बताया कि घायल का पहचान अजय लुगुन उर्फ दुबिया लुगुन पिता स्व. निकोदिम लुगुन गांव एडेगा कुंवा टोली निवासी है। इधर घटना की जानकारी के उपरांत अस्पताल पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि अजय के साथ अबनेर तोपनो भी वाहन में बैठा था जो दुर्घटना के बाद भाग गया।

साथ ही बताया की उक्त घटना एक ऑटो के टक्कर से हुई है और ऑटो लचरागढ़ की ओर भाग गया। इधर पुलिस को घटनास्थल पर से एक स्कूटी भी मिला है, जिसके बारे में बताया गया कि एक लड़का और लड़की उक्त स्कूटी ओआर14यू-9416 से कही जा रहे थे। इसकी क्रम में वे लोग गिर गए और स्कूटी को वहीं छोड़ दोनों भाग गए।

खबरें और भी हैं...