सदर थाना क्षेत्र के भेडीकुदर में शुक्रवार की सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां एक स्कॉर्पियो और कार एक साइकिल सवार को धक्का मारते हुए आपस मे टकरा गई। घटना में पांच लोग घायल हुए। जिसमें दो की हालत गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सिमडेगा शहरी क्षेत्र के नीचे बाजार से शुक्रवार की सुबह निजी वाहनों से बारात बिहार के बख्तियारपुर जाने के निकली। बिहार जाने के क्रम में बारात में शामिल एक स्कॉर्पियो वाहन सदर थाना क्षेत्र के भेडीकुदर के पास रांची की तरफ से आती हुई एक कार से टकराते हुए एक साइकिल सवार को धक्का मार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में स्कॉर्पियो चालक विद्या बडाईक और दूल्हे के बड़े भाई कुणाल सिंह सहित एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ।
जबकि कार सवार चालक और साइकिल सवार गुलाब नायक नामक बीरू निवासी युवक भी घायल हो गया। घटना के बाद सभी घायलों को बीरू शांति भवन मेडिकल सेंटर ले जाया गया। जहां सभी घायलों का ईलाज किया गया। घायलों में विद्या बडाईक और गुलाब नामक युवक की स्थिति गंभीर देखते हुए दोनो को सदर अस्पताल भेजा गया। जहां से दोनों को रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.