ठेठईटांगर प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित मैदान में मंगलवार से प्रखंडस्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उद्घाटन मैच दुमकी बनाम घुटबहार के बीच खेला गया। जिसमे निर्धारित समय तक दोनों टीम बराबरी पर रही तो ट्राइब्रेकर में घुटबहार की टीम 4-3 से विजयी रही। वहीं दूसरे मैच में जोराम ने ताराबोगा को 5-0 से हराया।
वहीं बालिका वर्ग में राजाबासा ने केरेया को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज,प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मो. कारू के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया।
मौके पर प्रखंड प्रमुख विपिन पंकज मिंज ने कहा कि झारखंड के कई खिलाड़ियों ने अपने हुनर का लोहा मनवाते हुए देश और दुनिया में अपनी पहचान बनाई है। यहां के कई खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में देश के लिए कप्तानी भी की है। इनसे सभी नए खिलाड़ियों को प्रेरणा लेकर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। वहीं विधायक प्रतिनिधि मो. कारू ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों के हुनर और क्षमता को प्लेटफॉर्म देकर उनका मार्ग प्रशस्त करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री आमंत्रण राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन विगत एक माह पूर्व से ही किया गया था। यह फुटबॉल प्रतियोगिता पूरे राज्य भर में उत्साह और उमंग के साथ आयोजित हुआ है। प्रखंड स्तरीय इस प्रतियोगिता में अधिक से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया है। जब इतनी बड़ी संख्या में हमारे बच्चे ऐसे खेल आयोजन से जुड़े हैं।
इस प्रतियोगिता से खिलाड़ियों में उत्साह जगी है और कई खिलाड़ी उभर कर सामने भी आए हैं, यह प्रखंड के लिए एक अच्छा संकेत है। प्रखंड में अन्य खेलों के साथ फुटबॉल खेल एवं खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहा है। मौके पर उपस्थित पंचायत सचिव महावीर बड़ाईक,वार्ड सदस्य असजद अफरिदी,पूर्व मुखिया बंधु मांझी के अलावा विभिन्न स्कूल के शिक्षक मौजुद थे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.