झारखंड में कई जगहों पर पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। सिमडेगा में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। चतरा में पुलिस और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई। नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में थे उसे सुरक्षा बलों ने विफल कर दिया। पश्चिमी सिंहभूम में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है।
नक्सलियों ने जला दिए थे दो वाहन
सिमडेगा में नक्सलियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया था। सिमडेगा के ओडगा ओपी इलाके के रेलवे स्टेशन में इस घटना को अंजाम दिया गया था। रेलवे के दोहरी करण कार्य में लगे दो वाहनों को प्रतिबंधित पीएलएफआइ उग्रवादियों ने जला दिया गया था। इस संबंध में धमकी भरा एक पर्चा भी चिपकाया था। इस घटना के बाद विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। छापामारी अभियान चला कर कांड में संलिप्त उग्रवादियों को 72 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया। यह पुलिस की बडी सफलता रही। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 7 उग्रवादी शामिल थे. इसके साथ ही तीन बाइक भी बरामद किया गया है।
उग्रवादियों के पास से हथियार बरामद
खूंटी पुलिस के साथ मिलकर सिमडेगा पुलिस ने यह अभियान चलाया सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है जिनकी गिरफ्तारी हुई उनमें पास से दो देसी कट्टा, 11 गोली, दो मोबाइल, पीएलएफआई का पर्चा तथा चंदा रसीद बरामद किया गया है। आनंद सिंह ऊर्फ लोदरो सिंह ऊर्फ लोधा सिंह, रनिया थाना क्षेत्र के गोहारम गांव का जोनसन बारला ऊर्फ मोटा रनिया थाना क्षेत्र के मरचा बनिया टोली का प्रकाश साहु, जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बकसपुर कीनू टोली का लखन गोप उर्फ जितेंद्र गोप, बकसपुर साके टोली का गौतम गोप उर्फ जलवा तथा उदित गोप।
सिमडेगा और खूंटी पुलिस ने मिलकर चलाया अभियान
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रनिया थाना के कोटांगेर, गोहराम, मेरोमबीर तथा सिमडेगा जिले के महाबुआंग थाना क्षेत्र के ओलहान, बेड़ाइरगे क्षेत्र में उग्रवादी सक्रिय हैं। इस सूचना के बाद एक टीम का गठन किया गया जिस टीम में खूंटी तथा सिमडेगा जिले के पुलिस पदाधिकारी भी शामिल किये गये। छपामारी टीम ने सबसे पहले रनिया थाना क्षेत्र के गोहाराम से सरिता जाने वाले रास्ते पर टोंगरी के पास आनंद सिंह और जोनसन बारला को गिरफ्तार किया।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.