दिल्ली में शपथ ग्रहण कराया:धोबी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शपथ ली

कुडू11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय धोबी महासंघ के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया को राष्ट्रीय सलाहकार ने दिल्ली में शपथ ग्रहण कराया। मौके पर शपथ ग्रहण के बाद कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष के मनोनयन किया गया इसमें अवधेश बैठा को लगातार दूसरी बार झारखंड प्रदेश की कमान सौंपी गई।

शपथ ग्रहण के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कुमार कनौजिया ने कहा कि पुरे देश में धोबी समाज को एकजुट करना तथा संगठित करना मुख्य उद्देश्य है। देश के कई प्रदेशों में धोबी समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा नहीं देते हुए सामान्य श्रेणी में रखा गया है।

अनुसूचित जाति में धोबी समाज को शामिल कराने को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकारों से मांग रखेंगे। इसके अलावा देश के विभिन्न राज्यों में धोबी समाज के पुश्तैनी धंधा कपड़ा धुलाई के लिए धोबी घाट का निर्माण कराने का प्रयास करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक दर्जन प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन किया गया। इसमें अवधेश बैठा को दूसरी बार झारखंड प्रदेश की कमान सौंपी गई है।

खबरें और भी हैं...