सरकार के शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर एसएस प्लस टू विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण करा पावर ग्रिड की जानकारी दी गई। झारखंड सरकार स्कूली बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें शैक्षणिक भ्रमण करा वोकेशनल कोर्स की ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए हैं।
उसी के तहत गुरुवार को सिमडेगा एसएस प्लस टू विद्यालय के 145 बच्चों को बीरू पावर ग्रिड ले जाकर ग्रिड के कार्यों और पावर सप्लाई की सारी जानकारी दी गई। ग्रिड के कार्यपालक अभियंता बच्चों को बारीकी से सारे चीजों की जानकारी दिए हैं।
उन्होंने बताए कि किस तरह ग्रिड तक आने वाले 1 लाख 32 हजार किलोवाट को पार कन्वर्ट कर घर तक 220 वोल्ट पहुंचाया जाता है। इस दौरान बच्चों को पावर सब स्टेशन की फीडर वाइज पावर सप्लाई की भी जानकारी दी गई।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.