पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
प्यार में नाकाम सुमेध जाधव नाम के लड़के ने 21 साल की दोस्त को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की कोशिश की। लेकिन नाकाम होने पर वह भाग निकला। हालांकि थोड़ी देर बाद रेलवे पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। घटना मुंबई के खार रेलवे स्टेशन की है। पूरा घटनाक्रम स्टेशन प्लेटफॉर्म पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, लड़का और लड़की दोनों एक कंपनी में काम करते थे। दोनों एक दूसरे को दो साल से जानते थे। कुछ दिनों तक मिलने-जुलने के बाद लड़के ने लड़की के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। इसी बीच लड़की को जानकारी मिली कि लड़का शराब पीता है। फिर लड़की ने लड़के से दूरी बना ली और शादी का प्रस्ताव ठुकरा दिया।
जानकारी के मुताबिक, लड़का इसके बाद लड़की को परेशान करने लगा। उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया। इस संबंध में लड़की के परिवार की ओर से निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के कुछ दिन के लिए शांत हो गया था। लेकिन उसने एक बार फिर लड़की को परेशान करना शुरू कर दिया।
रेलवे पुलिस के जवानों ने लड़की को बचाया
बांद्रा जीआरपी के सीनियर पुलिस निरीक्षक विलास चौगुले ने बताया कि शुक्रवार को लड़की खार रेलवे स्टेशन पहुंची थी। इस दौरान आरोपी सुमेध जाधव भी वहां पहुंचा। उसने पहले तो नाटक करते हुए खुद ट्रेन के आगे कूदने का नाटक किया और फिर लड़की को चलती ट्रेन के नीचे धकेलने की कोशिश की। इस दौरान मौजूद रेलवे पुलिस के जवानों ने लड़की को बचा लिया। उसके सिर पर 12 टांके लगे हैं। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद सुमेध मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की और आरोपी सुमेध यादव को गिरफ्तार कर लिया।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.