पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कोरोना के बीच मुंबई के स्थानीय निकाय विभाग ने पिछले साल अप्रैल से लेकर अब तक सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के 15 लाख से अधिक लोगों को पकड़ा है। इन लोगों से 30 करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले सोमवार को 13,008 लोग पकड़े गए हैं और उनसे 26,01,600 रुपए जुर्माना वसूला गया है।
अप्रैल 2020 से इस साल 15 फरवरी तक नगर निकाय ने 15,16,398 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के पकड़ा और उनसे 30,69,09,800 रुपए का जुर्माना वसूला।
मुंबई में 4.50 पॉजिटिविटी रेट
मुंबई में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 721 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस महामारी से तीन लोगों की मौत हो गई। सिर्फ मुंबई में मरने वालों की संख्या 11428 है। मुंबई में कोरोना के अभी 5 हजार 143 एक्टिव केस हैं। इनमें से 82 फीसदी लोगों का घर पर ही इलाज चल रहा है, इसलिए अस्पतालों पर फिलहाल कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि अकेले 18 फीसदी मामले हाई राइज बिल्डिंग एरिया में पाए गए हैं। फिलहाल शहर का पॉजिटिविटी रेट 4.50 फीसदी पर है।
BMC लगाता है 200 रुपए का जुर्माना
महाराष्ट्र में कोविड-19 के ताजा बढ़ रहे मामलों से चिंतित प्रदेश के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को लोगों से सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने तथा मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने अथवा लॉकडाउन के दूसरे दौर का सामना करने के लिए तैयार रहने को कहा। BMC सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 200 रुपए का जुर्माना लगाता है।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.