पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गैंगस्टर रवि पुजारी को मंगलवार को मुंबई की महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) कोर्ट में पेश किया गया। यहां कुछ देर चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे 9 मार्च तक क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। इसके लिए पुजारी को आज ही सड़क के रास्ते कर्नाटक से मुंबई लाया गया था। रवि पुजारी पर महाराष्ट्र में कुल 49 मामले दर्ज हैं। इसमें से 26 मामले मकोका के तहत चल रहे हैं।
रवि पुजारी से क्राइम ब्रांच की टीम 21 अक्टूबर 2016 के गजाली होटल फायरिंग केस में पूछताछ करना चाहती है। अपराध शाखा की जबरन वसूली निरोधक प्रकोष्ठ ने रवि पुजारी को तकनीकी रूप से अरेस्ट कर लिया है। पुजारी के अन्य 7 सहयोगी पहले से ही इस मामले में जेल में बंद हैं, जबकि वो फरार था।
कर्नाटक हाईकोर्ट से मिली मुंबई ले जाने की मंजूरी
बता दें कि कर्नाटक हाई कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर रवि पुजारी की कस्टडी मुंबई पुलिस को दी गई है। मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भरम्बे ने कहा कि पुजारी को हिरासत में लेने की मुंबई अपराध शाखा की कोशिशों में यह बड़ी कामयाबी है। पुजारी पिछले कई सालों से फरार था। उसे पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका के सेनेगल से गिरफ्तार कर भारत लाया गया था।
कई राज्यों में दर्ज हैं केस
रवि पुजारी के खिलाफ हत्या, हत्या कराने का आरोप, महाराष्ट्र, गुजरात और कर्नाटक में पैसे की उगाही समेत कई मामले दर्ज हैं। साल 2000 में उसने अपने गैंग में भरत नेपाली, हेमंत पुजारी, विजय शेट्टी को शामिल किया था।
छोटा राजन का करीबी रह चुका है पुजारी
पुजारी के बेटे ने पिछले साल कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट है। इससे पहले साल 2019 में एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी। माना जाता है कि पुजारी छोटा राजन का काफी करीबी रह चुका है लेकिन साल 2000 में वह अलग हो गया था।
21 अक्टूबर 2016 को मुंबई के विले पार्ले के गजाली रेस्तरां में रवि पुजारी के दो गुर्गे, दास और मोमिन घुसे थे और फायरिंग करते हुए होटल के एक कर्मचारी को एक चिट देते हुए धमकाया था। उन्होंने कहा था,' यह चिट तेरे अंदर के बाप को देना और कॉल नहीं किया तो उसे ऊपर भेज देंगे।' यह घटना देर रात 10.30 के आसपास हुई थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ था, लेकिन कुछ देर के लिए रेस्टोरेंट में अफरातफरी मच गई थी। बाद में इस मामले में रवि पुजारी को आरोपी बनाया गया और 7 लोगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने अरेस्ट किया था।
पॉजिटिव- आज जीवन में कोई अप्रत्याशित बदलाव आएगा। उसे स्वीकारना आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा। परिवार से संबंधित किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को विशेष सहमति दी जाएगी। नेगेटिव-...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.