मुंबई के रहने वाले भावेश जावेरी का 19 मई का दुबई तक का प्लेन का सफर यादगार बन गया। वे बोइंग 777 प्लेन से 18 हजार रुपए में टिकट बुक कर दुबई तक गए थे। इस दौरान वे 360 सीट वाले पूरे प्लेन में अकेले थे। उनके लिए यह अनुभव किसी चार्टड फ्लाइट से कम नहीं था। उनकी एंट्री करते ही प्लेन की एयर हॉस्टेजेज और कैप्टन ने उनका तालियों से स्वागत किया।
40 साल के भावेश जावेरी स्टारजेम्स ग्रुप के CEO हैं। दुबई में भी उनकी कंपनी का एक ऑफिस है। वे कई बार फ्लाइट्स से मुंबई से दुबई गए हैं, लेकिन इस बार का सफर उनके लिए यादगार था। भावेश ने बताया कि काम के सिलसिले में एयरलाइंस एमिरेट्स से कॉल करके एक हफ्ते पहले दुबई का टिकट बुक कराया था। इसकी कीमत 18 हजार रुपए थी।
जावेरी ने बताया कि वे आमतौर पर बिजनेस क्लास में चलते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने इकोनॉमी क्लास का टिकट लिया था। उनकी फ्लाइट का समय 4:30 बजे था। वह जब फ्लाइट में बैठे तो देखकर हैरान रह गए कि उसमें क्रू मेंबर और उनके सिवा कोई और यात्री नहीं था।
मुंबई से दुबई की फ्लाइट के इंधन का खर्च 8 लाख रुपए
इस ढाई घंटे की फ्लाइट के लिए बोइंग 777 विमान में 8 लाख रुपए का ईंधन लगता है। ऐसे में सिर्फ एक यात्री को लेकर मुंबई से दुबई जाने का एमिरेट्स का फैसला अलग था। एक भारतीय अफसर ने बताया कि ऐसा तब संभव है कि दुबई से विमान अच्छी संख्या में यात्रियों को लेकर मुंबई आया हो और उसे हर हाल में दुबई वापस लौटना होगा।
ऐसे में एयरलाइंस ने उसी फ्लाइट में भावेश को टिकट दे दिया होगा। वैसे मुंबई से दुबई रूट पर एक चार्टर्ड फ्लाइट का किराया 70 लाख रुपए होता है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.