• Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Mumbai Pune (Maharashtra) Coronavirus Cases Unlock Update | Maharashtra Corona Cases Deaths District Wise Today News; Mumbai Pune Thane Nashik Aurangabad Bhandara Ahmednagar

कोरोना रिटर्न्स:दुनिया में महाराष्ट्र से ज्यादा सिर्फ अमेरिका और ब्राजील में मिले कोरोना के मरीज, मुंबई में आज से मॉल में एंटीजन टेस्ट की शुरुआत

मुंबई2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुंबई में पारसी कम्युनिटी के फायर मंदिर के बाहर एक महिला की थर्मल स्क्रीनिंग करता एक शख्स। - Dainik Bhaskar
मुंबई में पारसी कम्युनिटी के फायर मंदिर के बाहर एक महिला की थर्मल स्क्रीनिंग करता एक शख्स।

महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर ने दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटों के दौरान यहां 30 हजार 535 नए मामले सामने आए हैं। यह महामारी के शुरू होने के बाद अब तक के सर्वाधिक केस है। इस दौरान राज्य में 99 लोगों की वायरस से मौत भी हुई है। कोरोना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक दिन में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज मिलने के मामले में महाराष्ट्र दुनिया में तीसरे नंबर पर है। महाराष्ट्र से ज्यादा सिर्फ अमेरिका और ब्राजील में क्रमशः 39,496 और 47,774 में केस मिले हैं।

राज्य में 90% रिकवरी रेट

इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमित 24 लाख 79 हजार 682 हो गए हैं। यहां मृतकों की संख्या भी बढ़कर 53 हजार 399 हो गया है। शनिवार को महाराष्ट्र में 27 हजार 126 केस आए थे और 92 लोगों की मौत हुई थी। इस दौरान 11,314 रोगियों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद राज्य में कुल 22,14,867 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं और रिकवरी रेट 90.79% है।

मुंबई में आज से एंटीजन टेस्ट की शुरुआत

कोरोना के बढ़ते खतरे के चलते मुंबई में आज से एंटिजन टेस्ट की शुरुआत हो गई है। बस स्टॉप, रेलवे स्टेशनों और मॉल में यह टेस्ट आज से किया जाएगा।

धारावी में आज से 1000 लोगों को लगेगा टीका
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच आज से एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 1000 लोगों को हर दिन कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। शुरुआत यह वैक्सीन 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की दी जानी है। इसके तहत ढाई लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। धारावी में फरवरी की तुलना में मार्च में करीब 62 प्रतिशत रोगी बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

मुंबई के लगभग सभी रेलवे स्टेशन पर इस तरह से स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की का रही है।
मुंबई के लगभग सभी रेलवे स्टेशन पर इस तरह से स्क्रीनिंग और टेस्टिंग की का रही है।

धारावी में आज से 1000 लोगों को लगेगा टीका
कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच आज से एशिया के सबसे बड़े स्लम धारावी में विशेष टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो रही है। इसके तहत 1000 लोगों को हर दिन कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। शुरुआत यह वैक्सीन 45 साल से ऊपर की उम्र के लोगों की दी जानी है। इसके तहत ढाई लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। धारावी में फरवरी की तुलना में मार्च में करीब 62 प्रतिशत रोगी बढ़ने से प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

महाराष्ट्र के चार प्रमुख शहरों में कोरोना का हल

  • मुंबई में कोरोना: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3775 नए केस सामने आए हैं। पिछले 24 घंट में 10 और मरीजों की मौत हुई है और 1647 लोग इलाज के बाद ठीक भी हुए हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद शहर में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3 लाख 62 हजार 654 हो गए हैं।
  • पुणे में कोरोना: पुणे जिले में पिछले 24 घंटे में 5408 नये मामले दर्ज किये गये। जबकि, 32 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4,69,478 हो गयी है। इनमें से 4,20,966 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। जबकि, 39,112 कोरोना के सक्रिय मामले अब भी हैं। पुणे में अब तक 9,569 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • नागपुर में कोरोना: यहां कोरोना के 3614 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों के सामने आने के बाद शहर में कोरोना के मामले बढ़कर 1 लाख 93 हजार 80 हो गए हैं। शहर में पिछले 24 घंटे में कोरोना की वजह से 32 और लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, इलाज के बाद अब तक यहां 1 लाख 59 हजार 108 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या 29 हजार 348 हैं।
  • पिंपरी-चिंचवड़ में कोरोना: यहां पिछले 24 घंटों में 1416 मरीज मिले हैं, जबकि 792 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए हैं। तो आज 8 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार 895 है। कुल मरीजों की संख्या एक लाख 22 हजार 364 तक पहुंच गई है। इसमें से एक लाख 9 हजार 558 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं अब तक 1992 मरीजों की मौत हुई है।

मुंबई में लॉकडाउन नियम उल्लंघन के आरोप में 26 हजार लोग गिरफ्तार

कोरोना संक्रमण से जुड़े दिशा निर्देशों का पालन न करने वालों के खिलाफ मुंबई पुुलिस पिछले एक साल में 58 हजार से ज्यादा लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर चुकी है। इनमें से 26 हजार से ज्यादा आरोपी सलाखों के पीछे भी पहुंचाए गए हैं, जबकि 9 हजार से ज्यादा फरार आरोपियों की भी तलाश हो रही है।

बिना मास्क वालों से वसूला 44 करोड़ जुर्माना

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क बेहद उपयोगी है लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मास्क नहीं पहन रहे हैं। महानगर में मास्क न पहनने वालों से बीएमसी, रेलवे पुलिस और वालंटियर्स ने 20 मार्च तक 44 करोड़ 49 लाख 71 हजार 600 रुपए जुर्माना वसूला है। महानगर में मास्क न पहनने वाले 22 लाख 6 हजार लोगों पर कार्रवाई हुई है।

पिंपरी में फ्री मिलेगी रेमडेसिवीर
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिंपरी-चिंचवड़ की महापौर ऊषा ढोरे और सभागृह नेता नामदेव ढाके ने घोषणा की है कि महानगर पालिका अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के इलाज में अहम साबित रेमडेसिवीर इंजेक्शन और अन्य दवाइयां मुफ्त दी जाएगी। मरीजों की बढ़ती संख्या और रेमडेसिवीर इंजेक्शन के ऊंचे दाम शहर के आमजनों की जेब के लिए सहुलियती नहीं हैं।

खबरें और भी हैं...