पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
वेस्टर्न रेल रूट पर पहली बार एक पूरी मालगाड़ी का परिचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया गया। मंगलवार को मुंबई के वसई रोड स्टेशन से चली ट्रेन बुधवार को गुजरात के वडोदरा पहुंची। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने इसे महिला सशक्तिकरण का एक शानदार उदाहरण बताया। उन्होंने कहा- यह वास्तव में पश्चिम रेलवे के लिए एक यादगार दिन है। यह वास्तव में अन्य महिलाओं के लिए अनुकरणीय आदर्श मॉडल है।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने बताया,'5 जनवरी, 2021 को वसई रोड से वडोदरा तक जाने वाली मालगाड़ी को लोको पायलट कुमकुम सूरज डोंगरे, सहायक लोको पायलट उदिता वर्मा और गुड्स गार्ड आकांक्षा राय के सम्पूर्ण महिला क्रू द्वारा परिचालित किया गया।'
अन्य महिलाओं को भी मिलेगी प्रेरणा
पश्चिम रेलवे के लिए अपनी तरह की यह पहली उपलब्धि है, जब सम्पूर्ण महिला चालक दल द्वारा किसी मालगाड़ी का परिचालन किया गया है। ठाकुर ने बताया कि गार्ड और लोको पायलटों के काम की कठिन प्रकृति के कारण बहुत कम महिलाएं इन पदों पर नौकरी के लिए आगे आती हैं। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे में चुनौतीपूर्ण नौकरियों के लिए अन्य महिलाओं को प्रेरित करने में एक अहम भूमिका निभायेगी।
चुनौतीपूर्ण नौकरियों को स्वीकार करने के लिए महिलाएं तैयार
ठाकुर ने कहा कि अब हमारे देश की महिलाएं चुनौतीपूर्ण नौकरियों को स्वीकार करने और घरेलू कामों की सीमा से परे अपनी क्षमताओं को साबित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। पश्चिम रेलवे इन बहादुर महिला कर्मचारियों के साहस और दृढ़ संकल्प को सलाम करती है।
पॉजिटिव- आज आप बहुत ही शांतिपूर्ण तरीके से अपने काम संपन्न करने में सक्षम रहेंगे। सभी का सहयोग रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपके लिए सुकून दायक रहेगा। न...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.